विश्व पर्यावरण दिवस पर गोष्टी का आयोजन

विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर, सरस्वती विहार विकास समिति, अजबपुर खुर्द, देहरादून ने एक प्रेरणादायक गोष्ठी का आयोजन किया। इस अवसर पर, माननीय पार्षद श्री सोहन सिंह रौतेला जी, सरस्वती विहार विकास समिति के अध्यक्ष श्री पंचम सिंह बिष्ट जी, पूर्व सी ओ श्री नवीन चंद्र सेमवाल जी, अटल सेमवाल जी, पर्यावरण प्रहरी श्रीमती रुचि कोटनाला जी, श्रीमती मंजू, सेमवाल , श्रीमती संगीता सेमवाल एवं श्रीमती वीणा सेमवाल कुसुम पटवाल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। गोष्ठी में, श्री पंचम सिंह बिष्ट जी ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन से सबको प्रेरित किया। मुख्य वक्ता, माननीय सोहन रौतेला जी ने अपने विचार रखे और राजेश्वरी सेमल सिंह जी ने पर्यावरण संरक्षण पर अपने अनुभव साझा किए। सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की और इस तरह के आयोजनों को निरंतर करने का सुझाव दिया। अंत में, श्रीमती राजेश्वरी सेमवाल जी ने जूट बैग वितरित कर गोष्ठी का समापन किया।